बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पहुंचे वाल्मीकिनगर गंडक बराज, बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

सीएम नीतीश पहुंचे वाल्मीकिनगर गंडक बराज, बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प• चम्पारण के वाल्मीकिनगर गण्डक बराज पहुंचे और बराज में बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। साथ ही हवाई मार्ग से भी बाढ़ के हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ जलसंसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।

गण्डक नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मीकिनगर का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने गण्डक बराज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर बाद 3 बजे वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर पहुंचे और फिर वहां से गण्डक बराज का निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि गण्डक बराज द्वारा आज सुबह 4 लाख 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

इसी के मद्देनजर अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जलसंसाधन विभाग के मंत्री संजय झा के साथ इंडो नेपाल सीमा पर स्थित गण्डक बराज का निरीक्षण किया और बढ़ते जलस्तर के बाबत अधिकारियों से चर्चा किया साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए।

बता दें कि निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अचानक दो दिनों से गण्डक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। लिहाजा उसका जायजा लेने वे वाल्मीकिनगर पहुंचे और अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि अब जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है, लेकिन यदि फिर बढ़ता है तो अधिकारी क्या कुछ करेंगे इस बाबत दिशा निर्देश भी दिया गया है।


Suggested News