बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधी मैदान से CM नीतीश का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मियों-पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में 11 फीसदी की बढ़ोतरी

गांधी मैदान से CM नीतीश का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मियों-पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में 11 फीसदी की बढ़ोतरी

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान से बड़ा ऐलान किया है। झंडोत्तोलन के बाद बिहार वासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कई उपलब्धियां गिनाई। वहीं सरकारी कर्मियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा भी दिया है । 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मियों एवं पेंशन धारियों को एक जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता की दर 11% बढ़ा दी गई है। अब 17% के स्थान पर 28% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे संबंधित आदेश वित्त विभाग द्वारा निर्गत किया जाएगा।

Suggested News