बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धूर विरोधी चिराग पासवान को सीएम नीतीश ने दावत-ए-इफ्तार का भेजा न्योता, लिखा आइयेगा तो ख़ुशी होगी...

धूर विरोधी चिराग पासवान को सीएम नीतीश ने दावत-ए-इफ्तार का भेजा न्योता, लिखा आइयेगा तो ख़ुशी होगी...

PATNA : अभी रमजान का पाक महिना चल रहा है। इसके मद्देनजर आये दिन कहीं न कहीं इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों फुलवारीशरीफ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियों को भी बुलाया गया है। 

हालाँकि बड़ी बात यह है की इस दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए जो निमंत्रण भेजा गया है। उसमें लोक जन शक्ति पार्टी( रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल हैं। 

जाहिर है की चिराग पासवान हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहते हैं। बिहार के पिछड़ेपन के लिए वे मुख्यमंत्री को भी दोषी बताते हैं। चिराग पासवान यह भी मानते हैं की उनके पिता रामविलास पासवान के निधन पर नीतीश कुमार ने संवेदना नहीं जताई। यहाँ तक की निमंत्र्ण देने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पिता के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 

चिराग पासवान सीएम नीतीश पर अपने पिता को सम्मान नहीं देने का भी आरोप लगाते हैं। वहीँ नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का भी मानना है की 2020 के विधान सभा चुनाव में पार्टी के कम सीटों पर सिमटने के लिए चिराग पासवान ही दोषी है। इस तरह दोनों के बीच राजनीतिक और निजी सम्बन्ध अच्छे नहीं है। 

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट   

Suggested News