PM मोदी के सामने CM नीतीश कहने लगे- दुगो महिला काहे बैठी हुई हुई है...उधर काहे तीन-चार गो बैठा हुआ है? सब खड़ा हो....
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद के बाद बेगूसराय में हजारों करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पेट्रोलियम मंत्री के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम, स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी लोगों को खड़ा कराया. मुख्यमंत्री जब भाषण की समाप्ति कर रहे थे, तब उन्होंने कहा कि आप सबलोग खड़ा होकर इनका स्वागत करिए. सीएम नीतीश के कहने के बाद भी कुछ महिलाएँ बैठी रहीं. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि दु गो महिला काहे बैठी हुई, खड़ा हो, उधऱ काहे तीन-चार गो बैठा हुआ है,सब खड़ा हो. पत्रकार भी बड़ी संख्या में है, आप लोगो भी देख लीजिए. नीतीश कुमार के कहने पर जनसमूह खड़ा हो गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने झुक कर हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन किया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री बेगूसराय आए हैं. हमारे प्रधानमंत्री आगे भी आते रहेंगेय आज हमारे प्रधानमंत्री ने 14 परियोजनाओं का शिलान्यास और 36 परियोजनाओं का उद्घाटन किए हैं और राष्ट्र को समर्पित किया हैं. बिहार में अनेक प्रकार के काम चल रहे हैं. यह कोई मामूली बात नहीं है . मुझे बहुत खुशी है कि वह(PM) आए हैं और आगे आते रहेंगे. आप जान लीजिए, आप लोगों को कह देना चाहते हैं, इस बार लोकसभा चुनाव होने वाला है. हमें पूरा विश्वास है कि भारी संख्या में 400 से ज्यादा सीट जरूर जीतेंगे. यह हमें भरोसा है. आज इतनी बड़ी संख्या देख रहे हैं, औरंगाबाद में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं. आप सभी लोग एकजुट होकर रहिए . हम बीच में इधर-उधर हो गए थे. हम फिर इधर आ गए हैं. अब हम परमानेंटली रहने के लिए आ गए हैं. चिंता मत करिए. यहां के सांसद गिरिराज सिंह मंत्री बने हुए हैं केंद्र में, पहले भी हमारे ही साथ थे. यहीं पर ना काम कर रहे थे, पहले कितना काम हुआ था, कितना विकास किए हैं . हम लोग काम करते रहेंगे. हम लोगों ने केंद्र से अनुरोध किया था कि और काम होना चाहिए . आपने कई कामों का शुभारंभ किया है आप लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं.