बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव : सीएम नीतीश कुमार ने केजरीवाल को बताया वायदों का बादशाह, कहा-इसबार आप की विदाई तय

दिल्ली विधानसभा चुनाव :  सीएम नीतीश कुमार ने केजरीवाल को बताया वायदों का बादशाह, कहा-इसबार आप की विदाई तय

News4nation desk : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को वायदों का बादशाह बताते हुए इसबार के विधान सभा चुनाव में आप की विदाई को तय बताया है। 

रविवार को दिल्ली के संगम विहार और बुराड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार को चमका दिया, लेकिन दिल्ली में केवल लोगों से वायदे किये गए। 

उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल वायदों के बादशाह है। दिल्ली वालों ने उन्हें पांच साल काम करने को दिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने जनता को काम के बदले सिर्फ वायदें ही दिये। 

दिल्ली की हालत बद से बदतर है। जनता उनकी मंशा को  समझ चुकी है और इसबार  उनके झूठे वायदों में फंसने वाली नहीं है। इसबार इनका जाना तय है।

बता दें इसबार जदयू भी बीजेपी के साथ मिलकर दिल्ली विधान सभा चुनाव लड़ रही है। जदयू को दिल्ली के संगम विहार और वुराड़ी दो सीट मिले है।  सीएम नीतीश कुमार अपने दल के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार को कल रविवार को दिल्ली पहुंचे थे।  

Suggested News