बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP के उप राष्ट्रपति कैंडिडेट का CM नीतीश ने किया स्वागत, JDU के समर्थन का ऐलान

BJP के उप राष्ट्रपति कैंडिडेट का CM नीतीश ने किया स्वागत, JDU के समर्थन का ऐलान

PATNA : बीजेपी संसदीय दल की बैठक में आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा की जदयू जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगा। उन्होंने धनखड़ को जीत की शुभकामनाये दी है। 


जगदीप धनखड़ तीन दशक से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में हैं।  1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया। इसके बाद, उन्होंने 1990 में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 1993 में, वे अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए। जुलाई 2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत की और लोक कल्याण के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए एक पीपुल्स गवर्नर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

बाते दें की उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है और चुनाव 6 अगस्त को होना है। इससे पहले रामनाथ कोविंद और एम वेंकैया नायडू दोनों ने देश के दोनों सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर आसानी से चुनाव जीता था।  नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं जबकि विपक्ष के यशवंत सिन्हा हैं। चुनाव 18 जुलाई को और मतदान 21 जुलाई को होगा।

Suggested News