बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश भाजपा से मिलाएंगे हाथ ! नित्यानंद राय ने घर वापसी पर दिया बड़ा संकेत, एनडीए का यह है प्लान

CM नीतीश भाजपा से मिलाएंगे हाथ ! नित्यानंद राय ने घर वापसी पर दिया बड़ा संकेत, एनडीए का यह है प्लान

PATNA: बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव के आने से पहले ही राज्य में सियासी अटकलें तेज हैं। ऐसे में राजनितिक बाजार में इन दिनों यह भी अटकलें लगाई जा रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने वाले हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कई बार इस बात को सिरे खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उनके गठबंधन में सब ठीक है और वह लोग एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे।

इंडिया गठबंधन सीएम को दे रहा धोखा

मालूम हो कि, सियासी बाजारों में नीतीश कुमार की पटलटी मारने की अटकलें दिल्ली की गठबंधन की चौथी बैठक के बाद से तेज हुई। दरअसल, क्षेत्रिय पार्टियों को एकजुट करने के कवायद नीतीश कुमार ने शुरू की थी। इस कारण जदयू को उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को अहम पद मिलेगा। नीतीश कुमार या तो इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाएं जाएंगे या फिर वह पीएम उम्मीदवार होंगे। लेकिन सीएम नीतीश का नाम इन दोनों ही पदों के लिए इंडिया गठबंधन ने सीएम नीतीश के नाम को आगे नहीं किया। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ने पीएम उम्मीदवार के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे कर दिया। जिसका दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी किया। इसके बाद से ही सीएम की नाराजगी और उनकी एक बार फिर राजनीतिक करवट लेने की अटकलें शुरू हो गई। 

2025 में बनेगी बीजेपी सरकार

इसी कड़ी में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। फिलहाल तो बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार की वापसी को लेकर कोई बयान नहीं दिया जा रहा, लेकिन बीजेपी के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीट एनडीए गठबंधन को मिलेगा और 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी। नित्य़ानंद राय ने भी कहा कि, भाजपा को बिहार की जनता 2024 में 40 सीट जीतने जा रही है। 2025 में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जा रही है। बिहार की जनता अब यही चाहती है और दिन रात भारतीय जनता पार्टी बिहार में विकास बाधित है। 

72 से 73 प्रतिशत पैसे देती है केंद्र सरकार 

उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य में अपराधियों को खुलेआम छूट मिली हुई है। बीजेपी उसके खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है। राज्य में कोई उद्योग लगाने के लिए नहीं आ रहा है। बिहार का विकास नहीं हो रहा है। बिहार के विकास में 72 से 73 प्रतिशत पैसे केंद्र सरकार की होती है। बिहार के विकास के लिए केंद्र ने अब तक 10 लाख करोड़ रुपया बिहार सरकार को दिया है। कई ऐसी राशि भी है जिसे नीतीश कुमार ने लेने से माना कर दिया है। ऐसा कही होता है क्या? बिहार के बजट का 72 से 73 प्रतिशत रुपया तो केंद्र का ही होता है। उसमें भी लूट भ्रष्टाचार और घोटाला ही हो रहा है। 

राज्य में अपराधियों का राज

उन्होंने कहा कि, बिहार की विधि व्यवस्था चौपट है। अपराधियों का राज स्थापित हो चुका है। अपराधियों के सामने बिहार सरकार समर्पण कर चुकी हैं। जहां अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए, वहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है। 

नीतीश कुमार को नहीं मिल रहा भाव

वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन में नीतीश कुमार को बिल्कुल भाव नहीं मिल रहा है। नीतीश कुमार वहां अपमानित महसूस कर रहें हैं। कहने के लिए नीतीश जी कुछ भी बोल रहे हैं। ललन सिंहॉ और विजेंद्र यादव भी लालू यादव की साथ होकर उनको धोखा दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि, कांग्रेस अब समाप्त हो चुकी है। बिहार में अपना जनाधार खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार और लालू यादव क्या ही सपोर्ट करेंगे उनकी खुद की पार्टी खत्म हो चुकी है। 2025 में बिहार में बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है।  

Suggested News