बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पूर्व राज्य मंत्री गायत्री देवी के शोक सभा में शामिल होंगे सीएम, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी ले सकते हैं शिरकत

बिहार के पूर्व राज्य मंत्री गायत्री देवी के शोक सभा में शामिल होंगे सीएम, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी ले सकते हैं शिरकत

NAWADA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नवादा जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार दोपहर तीन बजे सीएम नवादा पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में शिरकत लेने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर जिले के चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 

दरअसल, नीतीश कुमार आज नवादा जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव की मां और पूर्व मंत्री गायत्री देवी की श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। वहीं सीएम के आगमन को लेकर पूर्व विधायक कौशल यादव ने पूरी इंतजाम कर ली है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में करीब 60 से 70 हजार नेता शामिल होंगे।  

 बता दें कि पूर्व विधायक कौशल यादव की मां और पूर्व मंत्री गायत्री देवी का श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव और राबरी देवी की आने की पूरी संभावना है। कौशल यादव ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का आगमन होगा। जहां नवादा की डीएम उदिता सिंह, एसपी अम्बरीष राहुल  आदि तमाम पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सीएम को आने के लिए कर तैयारी का जायजा लिया है। 

वहीं कौशल यादव ने कहा है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं का आगमन होगा। यहां पर सभी पार्टी के नेता को आमंत्रण दिए हैं। सभी लोग मेरी मां की श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 


Suggested News