बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में टेंपो और तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर, शादी समारोह से घर लौट रहे एक व्यक्ति की हुई मौत, 4 लोग हुए जख्मी

नालंदा में टेंपो और तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर, शादी समारोह से घर लौट रहे एक व्यक्ति की हुई मौत, 4 लोग हुए जख्मी

NALANDA : जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के पिलकी महादेवा गांव के पास टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस हादसा में 4 लोग घायल हो गए है। मृतक गया जिला के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी स्वर्गीय साधु शरण साव के 48 वर्षीय पुत्र अनुज साव है। वर्तमान में पूरा परिवार झारखंड में रहता है।  

परिजनों ने बताया कि अनुज अपने भाई छोटेलाल साव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजगीर आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वे सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। राजगीर-छबीलापुर रोड पर पिलकी महादेवा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। वही स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। 

राजगीर थानाध्यक्ष चंद्रभानु कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों  को जप्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। टेंपो पर सवार सभी लोग शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान या हादसा हुआ। घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News