बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में अनियंत्रित ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर, अस्पताल जाने के दौरान एक की हुई मौत

गया में अनियंत्रित ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर, अस्पताल जाने के दौरान एक की हुई मौत

GAYA : शेरघाटी चेरकी मुख्य मार्ग दरियापुर के निकट इमलिया स्थान के पास अनियंत्रित ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गया की ओर से शेरघाटी की ओर आ रहा था। 

जबकि ऑटो चालक शेरघाटी से गया की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची शेरघाटी थाने व गुरुआ थाने की पुलिस ने बाइक सवार घायल दोनो व्यक्ति को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा। जहां चिकित्सकों ने देखते ही एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति के पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सुधाकर प्रसाद के रूप में किया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News