बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज से राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज, दुनियाभर के 5000 से अधिक सूरमा एथलीट 20 खेलों के 280 इवेंट में दिखाएंगे कमाल

आज से राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज, दुनियाभर के 5000 से अधिक सूरमा एथलीट 20 खेलों के 280 इवेंट में दिखाएंगे कमाल

DESK : बर्मिघंम में आज से राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो रहे हैं। आज कुछ ही घंटों बाद बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो जाएगा। ओलिंपिक के बाद दूसरे नंबर का यह खेलों का महाकुंभ 12 दिनों चल चलेगा। यानी आज बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। दुनियाभर के 5000 से अधिक सूरमा एथलीट 20 खेलों के 280 इवेंट में मेडल के लिए दांव लगाएंगे।

महिलाओं की स्पर्धा अधिक

बर्मिघंम में आज से होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स महिलाओं के नजरिए से भी खास है। क्योंकि पहली बार एक बहु-राष्ट्रीय, बहु-अनुशासन खेल आयोजन में, उनके पुरुषों की तुलना में महिला प्रतियोगियों के लिए अधिक आयोजन होंगे। बर्मिंघम में पुरुषों के 134 आयोजनों की तुलना में 136 महिला स्पर्धाएं होंगी। 10 मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी। कुआलालंपुर में 1998 के संस्करण के बाद महिलाओं के टी20 के रूप में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। सभी 61 देशों ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीते हैं और आयोजकों को उम्मीद है कि 2022 में कुछ और देश अपना पहला मेडल जीतेंगे।

भारत के लिए महत्वपूर्ण

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के 215 एथलीट भी शामिल हैं, जो 15 खेलों में चुनौती पेश करेंगे।  पिछले 5 बार से भारत मेडल टैली में टॉप-5 में जगह बनाता रहा है। इस बार भी हमारे एथलीटों की ऐसा करने की पूरी कोशिश होगी।

पीवी सिंधू संभालेंगी तिरंगा

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह (Commonwealth Games opening ceremony) के लिये भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया है। रियो 2016 ओलिंपिक और तोक्यो 2020 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली सिंधु भारत की सबसे सफल एथलीटों में शामिल हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी ओलिंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दी गई।

पहली बार शामिल हुआ है महिला क्रिकेट

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। महिला क्रिकेट में टी-20 मैच खेले जाएंगे। जिसमें भारतीय महिला टीम भी हिस्सा ले रही है और उन्हें पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच भी भिड़ंत है।


Suggested News