बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली फतह करने के लिए कांग्रेस और आप ने मिलाया हाथ, तीन राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे एक साथ, यह है फॉर्मूला

दिल्ली फतह करने के लिए कांग्रेस और आप ने मिलाया हाथ, तीन राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे एक साथ, यह है फॉर्मूला

DESK. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा समझौता दिल्ली में संसदीय सीटों के बंटवारे पर किया है. दोनों दलों ने शनिवार को आम सहमति से घोषणा की कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में 4 पर आप चुनाव लड़ेगी और 3 सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, गुजरात में 26 लोकसभा सीटों में से 24 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी 2 पर AAP चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस नौ पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आप कुरूक्षेत्र सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी। 

दोनों दलों की ओर से शनिवार को प्रेस में दिए गए विवरण के अनुसार, गोवा और चंडीगढ़ की सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। यह भी ऐलान किया गया कि पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी. यानी आप शासित दो राज्यों में एक जगह दिल्ली में ही दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे. आप-कांग्रेस सीट-बंटवारे समझौते के अनुसार, केजरीवाल की पार्टी दिल्ली में चार, भरूच और भावनगर सहित गुजरात में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

AAP और कांग्रेस विपक्ष के I.N.D.I.A ब्लॉक का हिस्सा हैं, जो आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए गठित किया गया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे की घोषणा पहले ही कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक AAP के उम्मीदवार नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे, जबकि चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली में कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 


Suggested News