सनातम धर्म को लेकर विवादित बयान देने पर कांग्रेस ने उदयनिधि पर किया हमला, कहा- देशवासियों से मांगे मांफी

BHAGALPUR: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टॉलिन के बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान दिया है। अपने बयान में उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू- मलेरिया से करते हुए कहा कि इसको जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए। वहीं इस विवादित बयान के बाद से बीजेपी लगातार हमलावर है। वहीं इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी उदयनिधि को आड़े हाथ ले लिया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि उनको अपने बयान को लेकर माफी मांगना चाहिए।                                                                                                       

दरअसल, भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। अजित शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के बारे में बोलने वाले उदयनिधि कौन होते हैं। वह साउथ के है उन्हें क्या पता सनातन धर्म क्या है। क्या वो देश मे आग लगाना चाहते हैं।

अजीत शर्मा ने कहा कि जब तक यह देश रहेगा सनातन धर्म को लोग मानेंगे। सभी धर्म के लोग देश को एकजुट होकर देश में रह रहे हैं। कोंग्रेस सभी धर्मों के साथ है। कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। वह इस बयान का समर्थन नहीं करती है।

Nsmch
NIHER

कांग्रेस विधायक ने कहा कि उदयनिधि को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन के बेटे उदयनिधि ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि सनातन धर्म डेंगू मलेरिया के समान है इसे खत्म कर देना चाहिये।