बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर जिले में पहुँची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, बोधगया में शामिल होंगे राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी के भी बिहार आने की संभावना

भागलपुर जिले में पहुँची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, बोधगया में शामिल होंगे राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी के भी बिहार आने की संभावना

BHAGALPUR : भारत जोड़ो यात्रा 24 किलोमीटर की यात्रा कर भागलपुर जिले में प्रवेश कर गयी है। बाँका भागलपुर बॉर्डर के समीप रतनगंज में एक स्कूल से आज यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद कर रहे हैं। 


यात्रा में दिग्गज नेता 

यात्रा में कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास, कॉंग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा समेत कई विधायक, नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं। यहां दो दिनों में यात्रा 53 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उसके बाद खगड़िया जिले में प्रवेश कर जाएगी।

ध्वज का हुआ अदान-प्रदान

बांका से भागलपुर सीमा में प्रवेश करने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी संजीव सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा का ध्वज भागलपुर कांग्रेस कमेटी को थमाया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बांका में मंदार से चली इस यात्रा का बांका जिला कांग्रेस कमेटी ने काफी उत्तम व्यवस्था किया था। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक-एक कार्यकर्ता बड़ी मुश्तैदी से जुटे थे। 

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी आएंगे बिहार

बिहार की यह यात्रा मंदार से प्रारंभ होकर 1250 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए बोधगया पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी भी आयेंगे। इससे पहले पटना में एक सभा आयोजित होगी। जिसमें प्रियंका गांधी के आने की संभावना जताई  जा रही है। 

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News