बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात में हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, इवीएम में गड़बड़ी का लगाया आरोप

गुजरात में हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, इवीएम में गड़बड़ी का लगाया आरोप

N4N DESK : गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 


आज हो रही वोटों की गिनती में गुजरात में भाजपा अभी 157 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर आगे है। अन्य को चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार ने अपनी हार के बाद ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है। 

गांधीधाम से कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन में भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया।भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए काउंटिंग स्टेशन पर हंगामा किया। उन्होंने अपने गले में फंदा बांधते हुए सुसाइड करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका। 

वही गुजरात के धोराजी में ललित वसोया ने अपनी हार मानते हुए हार का ठीकरा आप पर फोड़ा। ललित वसोया ने कहा कि आम आदमी पार्टी मेरी सीट पर कांग्रेस को टक्कर दे रही है। स्पष्ट कहूं तो मैं धोराजी-उपलेटा सीट आम आदमी पार्टी की वजह से हार रहा हूं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है।

Suggested News