बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच राज्यों में मिली हार पर कांग्रेस का मंथन : सोनिया की अध्यक्षता में CWC की बैठक, गहलोत बोले- राहुल गांधी अध्यक्ष बनें

पांच राज्यों में मिली हार पर कांग्रेस का मंथन : सोनिया की अध्यक्षता में CWC की बैठक, गहलोत बोले- राहुल गांधी अध्यक्ष बनें

Desk. पांच राज्यों में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की। इसकी अध्यक्षता सीडब्लूसी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तो शामिल हुए ही साथ ही जी-23 के गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ नेता एके एंटोनी तबीयत कारणों से मीटिंग में शामिल नहीं हुए।

वहीं बैठक शुरू होने से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार से घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा चुनाव के समय में हिंदु-मुस्लिम करती है और बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को पीछे कर देती है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान कांग्रेस हेडक्वाटर्स के बाहर कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के समर्थन में भी नारे लगाए।

लीडरशिप में नहीं होगा बदलाव

वहीं पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी की लीडरशिप में बदलाव की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा- ‘कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारती और गलत है। एक टीवी चैनल भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों के आधार पर कहानियां पेश कर रहा है।’

बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के वे सभी सदस्य भी मौजूद रहे, जिनकी पांच राज्यों के चुनावों में प्रत्याशी चुनने से लेकर चुनाव मैनेजमेंट तक में प्रमुख भूमिका रही। कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी सीडब्लूसी के सदस्य हैं।

सीडब्लूसी की बैठक एक बड़ी सभा होती है, जिसमें 60 से अधिक स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होते हैं। सूत्रों ने कहा कि चुनावी हार के मद्देनजर पार्टी भीतर भी रोष है। 2019 के लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने जी-23 बनाया था। तब सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष तो बना दिया गया, लेकिन तब से अब तक लगभग तीन साल में पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं बना सकी है।

Suggested News