बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, कहा- राहुल गांधी को झुकाने की हो रही साजिश

केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, कहा- राहुल गांधी को झुकाने की हो रही साजिश

PATNA. बिहार प्रदेश कांग्रेंस ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश केंद्र सरकार के बर्बरतापूर्ण नीतियों और लोकतंत्र को समाप्त करने के मंशा के विरोध में किया गया। गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। सत्याग्रह सभा का संचालन बिहार कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मिन्नत रहमानी ने किया।

सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सत्याग्रह से बड़ी कोई लड़ाई नहीं हो सकती है। देश के वर्तमान दौर में तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह की जरूरत है इससे ही अहंकार से ग्रस्त केंद्र सरकार और उसके मुखिया नरेंद्र मोदी को जन भावनाओं की कद्र समझ आएगी।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के पूंजीवादी आर्थिक व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री अडानी के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के द्वारा संसद में लगातार देश के हित में उठाये जा रहे सवालों से घबड़ा कर प्रधानमंत्री ने द्वेषपूर्ण नीति के तहत साजिश करके यह कदम उठाया। जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है वो निंदनीय है। राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई यह बता रहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या पर केंद्र सरकार और भाजपा उतारू है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि वर्तमान दौर में केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षीयों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

वहीं सत्याग्रह सभा को सम्बोधित करते हुए विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि देश के जमापूंजी को अडानी के लिए लुटाने वाले देश के प्रधानमंत्री ने हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची ताकि उनके तीखे सवालों से सदन में बच जाएं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है और देश में लोकतंत्र की पुनः स्थापना तक संघर्ष करती रहेगी।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस की यह लड़ाई नहीं है बल्कि इस देश में लोकतंत्र के ढाँचे को बर्बाद करने पर उतारू केंद्र सरकार के खिलाफ है। कांग्रेसजन गांधी के बताएं सत्याग्रह पर बैठी है।यह लड़ाई लोकतंत्र के मूल्यों को स्थापित करने की लड़ाई है।  

बिहार कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आज प्रदेश के अलावे राज्य के अन्य जिले में भी गांधी मूर्ति के पास जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में  कांग्रेसजन  ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह का आयोजन किया है। 



 

Suggested News