बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस को न्याय यात्रा के पहले लगा बड़ा झटका, पार्टी से 55 साल पुराना रिश्ता मिलिंद देवरा ने किया खत्म

कांग्रेस को न्याय यात्रा के पहले लगा बड़ा झटका, पार्टी से 55 साल पुराना रिश्ता मिलिंद देवरा ने किया खत्म

DESK. कांग्रेस पार्टी की न्याय यात्रा की शुरुआत होने से पहले ही पार्टी नेता मिलिंद देवरा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी मिलिंद देवरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।

दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य देवरा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।’’

कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी तेज हो गई है। बीते कई दिनों से ये चर्चा थी कि वो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते है।

Suggested News