बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा की कुनीति और निरंकुशता के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है कांग्रेस, बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का प्रथम चरण बना ऐतिहासिक

भाजपा की कुनीति और निरंकुशता के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है कांग्रेस, बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का प्रथम चरण बना ऐतिहासिक

पटना. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शुरुआती छह दिनों में बिहार में 110 किमी की यात्रा पूरी कर ली है. यात्रा के राज्य दो जिलों में पूरा होने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा गैर राजनीतिक कार्यक्रम है. इसका मकसद हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को प्रदेश के गांव-गांव घर-घर तक फैलाने की है। 

उन्होंने कहा कि बांका से शुरू हुए इस यात्रा का प्रथम चरण पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि यह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में किसी राज्य के लिए यह पहला मौका था जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वयं किसी राज्य की यात्रा को हरी झंडी दिखाई और लाखों की संख्या में जुटी जनता को सम्बोधित किया। बांका से भागलपुर होते हुए इस यात्रा ने 110 किमी का सफर छह दिनों में तय किया जिसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं का विशेष समर्थन मिला। यात्रा जिन इलाकों से होकर गुजरी वहां के युवाओं, किसानों और महिलाओं ने दिल खोलकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। 

उन्होंने इस यात्रा में पार्टी के सेवादल, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी ठंड के बावजूद दल के कार्यकर्ता रोजाना हजारों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए यह बड़ी त्याग और तपस्या की देन है जिसमें कांग्रेस सदैव आगे रही है। डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यात्रा से जनता में आशा जगी है कि भाजपा की कुनीति और निरंकुशता के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है और उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि देश आरएसएस के नियमों से नहीं संविधान के अनुसार चलेगा और कांग्रेस सदैव लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी।

इस यात्रा को लेकर उन्होंने फिर स्पष्ट किया कि यात्रा के समापन तक बिहार में नया कांग्रेस का स्वरूप आपको दिखने लगेगा और देश में आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में यह यात्रा निर्णायक साबित होगी क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी ने जनता के मध्य विश्वास का संचार इस यात्रा से किया है।  मकर संक्रांति के वजह से प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को 15 जनवरी तक के लिए रोक दिया गया है उसके बाद खगड़िया जिले से यह यात्रा 16 जनवरी को पुनः शुरू होगी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगे बढ़ेगी। फरवरी के शुरुआती सप्ताह में पटना में प्रियंका गांधी सहित यात्रा के समापन में राहुल गांधी के आगमन की बात भी उन्होंने दोहराई। 

संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ और प्रवक्ता आनन्द माधव ने भी सम्बोधित किया। संवाददाता सम्मेलन में सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, सोशल मीडिया के  चैयरमेन सौरभ सिन्हा, पूर्व प्रवक्ता अशोक गगन और पटना ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा उपस्थित रहें।


Suggested News