बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान हुई शुरुआत, "बोले बिहार बदले सरकार" दिया गया है नाम

बिहार कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान हुई शुरुआत, "बोले बिहार बदले सरकार" दिया गया है नाम

Patna : बिहार कांग्रेस ने आज से डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह, एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, वीरेंद्र राठोड़ भी वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. 

इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के साथ ज्यादा इंटर एक्शन नहीं कर सकते हैं. इसलिए आज से कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत करने ज रही है. हर ग्राम पंचायत में कांग्रेस पार्टी इस डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर जाएंगी.

वहीं बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में चुनाव आ रहा है. बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार ने सिर्फ पावर की पॉलिटिक्स की है, लेकिन कांग्रेस सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है. 

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब इस पावर पॉलिटिक्स वाली सरकार से उब चुकी है। बिहार की जनता बदलाव चाहती है और आनेवाले चुनाव में इस सरकार का जाना तय है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा से बिहार की जनता हित और विकास की चिंता रही है। बिहार में एक स्वच्छ और जनता की हित वाली सरकार कांग्रेस ही दे सकती है।  

पटना से देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News