कटिहार पहुंचे कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बिहार में कांग्रेस की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाएंगे

कटिहार पहुंचे कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भाजपा पर साधा निशा

कटिहार: इंडी गठबंधन में सीट बंटवारा हो गया है और कटिहार की सीट कांग्रेस के हिस्से में आयी है. एक बार फिर कटिहार से  तारिक अनवर को इंडी गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बनाया है. 

प्रत्याशी बनने के बाद दिल्ली से कटिहार पहुंचे तारिक अनवर को कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया. तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार का इलाका काफी पिछड़ा है, अगर वे जीतते हैं तो यहां विकास की गति को तेज करने की कोशिश करेंगे. यहां उद्योग धंधे लगाए जाएंगे.इससे लोगों का पलायन रुकेगा.

राजद की एक बड़ा तबका कांग्रेस के दिग्गज नेता तारिक अनवर से नाराज बताए जा रहे है. तारिक अनवर इस बात से इत्तेफाक रखते हुए जल्द सभी को मना लेने के बात कह रहे हैं. दिल्ली से कटिहार पहुंचे  तारिक अनवर ने देर से टिकट मिलने के सवाल पर कहा कि उनके लिए ये मायना नहीं रखता है. वे चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र की जनता के बीच में हीं रहे. उन्होंने कहा कि कांग्रस की प्रतिष्ठा फिर स्थापित होगी. उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा.

दिल्ली से कटिहार पहुंचने पर तारिक अनवर का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत  किया. उन्हें ट्रेन से उतरते हीं फूल मालाओं से लाद दिया गया. 

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह