बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में सत्ता परिवर्तन से गदगद हैं कांग्रेसी नेता, कहा अब राज्य में अकेली हो गयी भाजपा

बिहार में सत्ता परिवर्तन से गदगद हैं कांग्रेसी नेता, कहा अब राज्य में अकेली हो गयी भाजपा

KATIHAR : बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कांग्रेस के अच्छे दिन आ गए हैं। लंबे समय तक सत्ता से दूर रहे कांग्रेस को भी बिहार के सत्ता में हिस्सेदारी मिलने से कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। लेकिन इन सबके  बीच 2024 में नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल और 2025 में तेजस्वी यादव सीएम मैटेरियल के बीच कांग्रेस कहां है। 


इस सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा की यह बातें अब तक प्रीमेच्योर है। 2024 में अभी समय है। उस समय क्या स्थिति होगी। सब इस बात पर निर्भर करेगा। जहाँ तक बिहार सरकार में मंत्री पद मिलने का सवाल है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को सम्मानजनक सीट मिलेगी। जिस पार्टी की जितनी सीटें होती है। उसी के अनुपात में मंत्रिपद मिलता है। हालाँकि कौन सा विभाग किसे मिलेगा। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। 

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी कभी भी सत्ता के लिए लालायित नहीं रही है। हमलोग एक विचारधारा को लेकर आगे चलते हैं। उन्होंने कहा की हमलोगों का लक्ष्य था की किसी तरह भाजपा को दरकिनार किया जाए। इसमें हमलोग सफल रहे हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री पर हमला करते हुए तारिक अनवर ने कहा की दोनों नेताओं को अहंकार हो गया है। उन्हें लगता है की हमलोगों ने सबको खत्म कर दिया है। 

वहीँ तारिक अनवर ने कहा की बिहार के घटनाक्रम का पूरे देश में सन्देश गया है। बिहार में बीजेपी एकदम अकेली हो गयी है। यह भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं है। आगे बिहार में महागठबंधन बनने से आने वाले 2024 में उन जैसे नेताओं के लोकसभा सीट पर संकट के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा की इन सभी समस्याओं को भी आपस में बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट  

Suggested News