बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदानंद सिंह ने श्यामसुंदर सिंह धीरज को लिया निशाने पर,कहा- दूसरी पार्टी का रसास्वादन कर चुके लोग अनाप-सनाप आरोप लगाना बंद करें

सदानंद सिंह ने श्यामसुंदर सिंह धीरज को लिया निशाने पर,कहा- दूसरी पार्टी का रसास्वादन कर चुके लोग अनाप-सनाप आरोप लगाना बंद करें

पटनाः बिहार से हतोत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच तू तू-मै मै का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा। अब कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि अगर परेशानी है तो पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी बात रखें। सार्वजनिक चौराहे पर बोलने से अपना नुकसान के साथ-साथ पार्टी की जगहंसाई होती है।

सदानंद सिंह ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होते रहती है।हार से हतोत्साहित हुए बगैर जनता और पार्टी की सेवा करनी चाहिए।हार की कमी ढूंढने के लिए समीक्षा की जानी चाहिए और यह काम जारी है।

सदानंद सिंह ने कहा कि कुछ नेता हम पर मनगढंत आरोप लगा रहे हैं उन्हें कांग्रेस के प्रति मेरी निष्ठा से सीख लेनी चाहिए। हमने अनेक कुर्बानियां देकर पार्टी का झंडा बुलंद रखा है।

धीरज पर निशाना साधते हुए सदानंद सिंह ने कहा कि दूसरी पार्टी का रसास्वादन कर चुके लोग अनाप-सनाप आरोप लगा रहे।

आपको बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज ने पार्टी नेतृत्व और सदानंद सिंह पर बड़ा हमला बोला था।उन्होंने बिहार में पार्टी की हार के लिए इन नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था।


Suggested News