बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा का दावा, कहा कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट, कोई कहीं नहीं जा रहा

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा का दावा, कहा कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट, कोई कहीं नहीं जा रहा

BHAGALPUR : बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच शह और मात का खेल जारी है। जदयू और बीजेपी की बढ़ रही नजदीकियां और कांग्रेस में टूट की खबर पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस तरह की खबरें आ रही है। उससे लग रहा है कि मुख्यमंत्री अब बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे। 

अजीत शर्मा ने कहा की नीतीश कुमार अगर महागठबंधन से अलग भी होते हैं तो महा गठबंधन की सेहत पर विशेष असर नहीं पड़ेगा। हम लोग मजबूती के साथ भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस विधायकों के जदयू में जाने की खबर पर विराम लगाते हुए कहा कि बिहार में सभी कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और सभी उनके संपर्क में है। कोई कहीं नहीं जानेवाले हैं।   

साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं तो कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ है। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर कहा कि पहले वह चले तो जाएं। वह चले जाएंगे फिर हम सभी इधर समीकरण बनाएंगे। 

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 


Suggested News