लोकसभा में कांग्रेस के सांसद ने कर दी अलग देश की मांग, भड़की भाजपा ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, कहा - माफी मांगे
NEW DELHI : संसद में बजट सत्र के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश ने लोकसभा में भारत का बंटवारा करते हुए अलग देश की मांग कर दी । सांसद के इस बयान को लेकर भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए सांसद से सदन में उनके विवादित बयान को लेकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
अंतरिम बजट पर बहस के दौरान दी प्रतक्रिया
दरअसल, बीते दिन देश के अंतरिम बजट आज उस पर बहस चल रही थी। इसी दौरान दक्षिण के राज्यों से आनेवाले डीके सुरेश ने बजट पर बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार बजट में दक्षिण के राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र बजट का पैसा उत्तर भारत को तो देता है, लेकिन दक्षिण के राज्यों को जारी नहीं किया जाता है। सांसद डीके सुरेश यहीं पर नहीं रूके, उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो दक्षिण भारत के राज्य अलग देश की मांग करेंगे।
भाजपा ने सोनिया गांधी को माफी मांगने को कहा
संसद के बजट सत्र में आज डीके सुरेश के बयान को लेकर खूब हंगामा शुरू हो गया। भाजपा ने इसे देश के खिलाफ बयान बताया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस बयान के बाद सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और अपने सांसद पर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
जोशी ने कहा कि अगर सोनिया गांधी कार्रवाई नहीं करती हैं, तो देश मान लेगा कि आप भी देश के 'टुकड़े-टुकड़े' करने की चाह रखती हैं।