कांग्रेस सांसद के यहां 100 करोड़ ? आयकर छापेमारी में नोटों का पहाड़ मिला...करोड़ों की गड्डियां देख उड़े होश

कांग्रेस सांसद के यहां 100 करोड़ ? आयकर छापेमारी में नोटों क

DESK: कांग्रेस नेता के घर से इनकम टैक्स की छापेमारी में नोटों का पहाड़ बरामद किया गया है। नोटों के पहाड़ को देख हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, यह कांग्रेस नेता झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हैं। धीरज तीन बार के राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस नेता के यहां से कुल कितनी नगदी बरामद किया गया है इसकी पुष्टी तो अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो जब्त रुपए 100 करोड़ से ज्यादा है। 

दरअसल, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के यहां बुधवार को इनकल टैक्स की टीम ने छापेमारी की। टीम ने उनके 5 व्यावसायिक और आवासी ठिकानों पर छारेमारी की। लोहरदगा और रांची के अलावा ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में भी इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की। 

रांची के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन में छापेमारी की गई थी। रांची के रेडियम रोड स्थित उनके आवास पर काम करने के लिए पहुंचे कर्मियों को भी इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने लौटा दिया। लोहरदगा स्थित आवास पर भी आईटी की टीम ने कागजात खंगाले। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सुबह से लेकर देर रात तक आयकर विभाग की टीम कागजातों को खंगालने में जुटी रही।

Nsmch
NIHER

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की ओडिशा टीम की अगुवाई में सर्वे किया जा रहा है। कोलकाता टीम भी सहयोग कर रही है। बुधवार को अहले सुबह आईटी अफसरों का दल लोहरदगा व रांची स्थित आवास पर पहुंचा। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है।