बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनिया को लिखे पत्र को लेकर दो हिस्सों में बंट गई कांग्रेस पार्टी, दोनो गुट एक-दूसरे पर साध रहे हैं निशाना

सोनिया को लिखे पत्र को लेकर दो हिस्सों में बंट गई कांग्रेस पार्टी, दोनो गुट एक-दूसरे पर साध रहे हैं निशाना

Desk : कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र को लेकर पार्टी दो हिस्सों में बंट गई है। दोनों गुट एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर दोहराया है कि कांग्रेस को सक्रिय करने के लिए सीडब्लूसी के चुनाव जरुरी है।

उन्होंने पार्टी में अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा है। आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र में लिखी बात दोहराते कहा कि हमारा इरादा पार्टी को मजबूत करने का है। 

आजाद ने कहा है कि जिन लोगों को केवल अपॉइंटमेंट कार्ड मिले है, वह हमारे प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। सीडब्लूसी के चुनाव की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हर्ज क्या है। इससे पार्टी सक्रिय और मजबूत होगी।

Suggested News