बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के समाज सुधार अभियान पर कांग्रेस पार्टी ने कसा तंज, कहा इससे कोई जागरूकता नहीं आ रही है

सीएम नीतीश के समाज सुधार अभियान पर कांग्रेस पार्टी ने कसा तंज, कहा इससे कोई जागरूकता नहीं आ रही है

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, अमरजीत कुमार, असगर इमाम, फिरोज रजा, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, टिंकू गिरी आदि ने कहा की सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी खर्च पर सरकार के समर्थकों को जुटा कर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों,जीविका दीदियों, टोला सेवको के द्वारा स्वागत गीत से लेकर गुणगान कराने के सिवा इस कार्यक्रम में और कुछ नहीं है।

नेताओं ने कहा की कोई पत्रकार, सामाजिक या राजनीतिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से कोई तीखी सवाल पूछ दे या जमीनी हकीकत बयां कर दे तो वे बिफर पड़ते है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिल्ला चिल्ला कर बोलने लगते है की कार्यक्रम से चले जाइए, बिहार मत आइए।

साथ ही विपक्ष के सवाल पर बोलते है की उनका कोई नोटिस नहीं ले रहा है। लेकिन उन्हें ये बात बोलने के पहले सोचना होगा की विधानसभा में सरकार एवं विपक्ष की संख्या बल में चंद विधायको का अंतर है, जो कभी इधर से उधर पलट सकता है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री तो कुर्सी कुमार एवं पलटू राम के उपनाम से बिहार में शुरू से विख्यात है।

गया से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News