बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कारखाने में ब्लास्ट, अग्निकांड में 21 लोग जिंदा जले

लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग,  कारखाने में ब्लास्ट, अग्निकांड में 21 लोग जिंदा जले

साउथ कोरिया में भीषण अग्निकांड हुआ। राजधानी सियोल के ह्वासोंग शहर में बनी फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिसमें जिंदा जलने से करीब 21 लोग मारे गए। 20 से ज्यादा लोगों की तलाश जारी है। 

हालांकि आग बुझा ली गई है, लेकिन शवों तलाशे जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे सभी लोग मारे जा चुके हैं।

आग इतनी विकराल थी कि किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। फैक्ट्री भी जलकर राख हो चुकी है। 

सियोल फायर ब्रिगेड ऑफिसर ने अग्निकांड की पुष्टि की है। उन्होंने घायलों के खतरे से बाहर होने की बात कही। वहीं मीडिया को जानकारी दी कि अब तक 21 लोगों की लाशें मिल चुकी है। पूरी फैक्ट्री राख हो गई है और किसी के जिंदा मिलने की गुंजाइश न के बराबर है।

अग्निकांड भारतीय समय के अनुसार आज सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। लोगों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को फोन करके बताया। धमाके के समय फैक्ट्री में 60 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन धमाका होते ही आग भड़क गई और वे बाहर नहीं निकल पाए। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।


Suggested News