बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी समेत कई पदाधिकारियों ने छोड़ा पद

कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी समेत कई पदाधिकारियों ने छोड़ा पद

PATNA : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह राठौर ने राहुल गांधी के समर्थन में इस्तीफा दिया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं के जरिए लगातार राहुल को मनाने की कोशिश हो रही है, लेकिन अब पार्टी पदाधिकारी भी राहुल के साथ इस्तीफा देने पर अड़ गए हैं।

 कांग्रेस में एक पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी नेताओं के जरिए इस्तीफा दिया जा रहा है। इस पत्र पर अभी तक कांग्रेस के 120 पदाधिकारी हस्ताक्षर कर चुके हैं। इसमें AICC सचिव, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। पत्र में कहा गया है कि हम यहां राहुल गांधी के साथ सामूहिक इस्तीफा देंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़ गए। वहीं हाल ही में राहुल ने दुख जताया और कहा था कि उनके इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया। लेकिन अब कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई प्रदेश अध्यक्षों की छुट्टी हो सकती है।

Suggested News