बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DMK सांसद के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जब भाजपा के लोग बोलते हैं तब नहीं....

DMK सांसद के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जब भाजपा के लोग बोलते हैं तब नहीं....

PATNA: तमिलनाडु के डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने बिहार और यूपी के लोगों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, बिहार औऱ यूपी के लोग तमिलनाडु में आकर शौचालय साफ करते हैं। जिसे लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। बिहार में विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष के लोग भी इस बयान की निंदा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने डीएमके सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, ऐसे बयानों की हम कड़ी निंदा करते हैं और बिहारियों का अपमान हम कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी इस बयान को लेकर इंडी गठबंधन को आड़े हाथ ले रही है। बीजेपी का कहना है कि, बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम उस गठबंधन के साथ हैं जो हमेशा बिहार के लोगों का अपमान करते हैं। 

वहीं अब डीएमके सांसद के बयान पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अखिलेश सिंह से जब पूछा गया कि, बीजेपी के लोगों ने कहा कि इंडी गठबंधन में ऐसे लोग शामिल हैं जो बिहारियों का अपमान करते हैं,  जिससे लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि, जब भाजपा के लोग बिहारियों का अपमान करते हैं, तब क्यों नहीं बोलते हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि, हम डीएमके सांसद के बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि, वह गलत बोले हैं, देश में हर प्रदेश के लोगों का मान सम्मान करना चाहिए है। 

बिहार कांग्रेस प्रभारी को लेकर उन्होंने कहा कि, पूरे देश में नए कांग्रेस प्रभारी का गठन हुआ है। बिहार के जो प्रभारी बने हैं वह बहुत अच्छी राजनीति समझ रखते हैं। हम उनका स्वागत करते हैं, उनके आने से बिहार की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को फायदा मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्य कर रही है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है।      

मालूम हो कि, आगामी लोकसभा चुनाव में सिर्फ चार माह का समय शेष है। ऐसे में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस ने राज्यों के प्रदेश प्रभारियों की नई टीम उतारी है। न सिर्फ बिहार बल्कि महाराष्ट्र, तमिलनाडू, जम्मू काश्मीर, आंध्र प्रदेश सहित 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस की नई टीम में बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह राहुल गांधी के विश्वासपात्र मोहन प्रकाश को बिहार की जिम्मेदारी दी गई है।

Suggested News