कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राजद को दिखाई औकात, कहा सबसे बड़ी हैसियत हमारी

PATNA: देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर तीखी वार कर रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी अलग – अलग पार्टियों के द्वारा अलग अलग बयान दिया जा रहा है। दरअसल, बीते दिन राजद ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा था कि जिसकी जो हैसियत है उन्हें उस हिसाब से सीट मिलेगी। वहीं अब इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

लोकसभा में सिर्फ कांग्रेस कोटे से एक मात्र सासंद

बता दें कि, इस बयान पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राजद को आइना दिखाते हुए कहा है कि, सबसे बड़ी हैसियत तो कांग्रेस पार्टी की ही हैं। वर्तमान में भी लोकसभा में केवल हमारे ही सांसद हैं। जो लोग हैसियत की बात कर रहे हैं। वह देख लें कि केंद्र सरकार में विपक्ष में बिहार से कांग्रेस कोटे से ही एक मात्र सांसद हैं।


Nsmch

कांग्रेस की हैसियत सबसे बड़ी

वहीं प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया कि कांग्रेस पहले जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी उतनी सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी या उससे ज्यादा या कम ? इस सवाल पर अखिलेश सिंह थोड़े भड़कते हुए कहा कि हमने कमिटी की गठन कर ली है। कमिटी तय करेगी की किसको कितना सीट मिलेगा। लेकिन हम इतना दावे के साथ कह सकते हैं कि कांग्रेस ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी है उतनी ही सीट पर अब भी चुनाव लड़ेगी। अगर मेरे रहते हुए कांग्रेस को उचित सीट नहीं मिली तो फिर कब मिलेगी।

राहुल गांधी ने कांग्रेस को किया मजबूत

बताते चलें कि जो लोग कांग्रेस को कमजोर पार्टी समझते हैं उन पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति पहले से मजबूत हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व का असर पहले से ज्यादा हुआ है। खास करके भारत जोड़ो यात्रा के बाद तो कांग्रेस ने दो राज्य में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा से सत्ता छीनी है। वहीं इंडिया गठबंधन के बनने के बाद अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।