बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिंदुुओं को भगवान के नाम पर लड़वाना चाहती है कांग्रेस, खड़गे के शिव पर दिए बयान पर चिराग ने खूब लताड़ा

हिंदुुओं को भगवान के नाम पर लड़वाना चाहती है कांग्रेस, खड़गे के शिव पर दिए बयान पर चिराग ने खूब लताड़ा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं इसी कड़ी में चिराग पासवान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, विपक्ष के लोग अब इंसान के बाद भगवान को भी लड़ाने का काम कर रहे हैं। यह लोग समाज को तोड़ने का काम तो पहले कर रहे थे और भगवान को भी लड़ाने का काम कर रहे हैं। इनकी मानसिकता सामने आ गई है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि दो चरणों के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी बहुत छटपटा रहे हैं, उन्हें पता चल गया है कि सत्ता उनके हाथ से फिसल रही है। इसी डर में वे चिड़-चिड़े हो गए हैं और उलटे-सीधे भाषण दे रहे हैं। खरगे ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि मेरी छप्पन इंच की छाती है। अरे मोदी जी गरीब जनता का पेट भरा नहीं, असमानता बढ़ाकर आपकी सरकार ने उनकी थाली से रोटी छीन ली। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे कैंडिडेट का नाम शिवा है, ये बराबर राम का मुकाबला कर सकता है। 

चिराग पासवान ने कहा कि, 500 साल तक भगवान राम टेंट में रहे तो इनको भगवान की याद नहीं है। आज इन लोगों को शिव भगवान की याद आ रही है, वहीं जब शिव की शक्ति के विनाश की बात करते हैं वो याद नहीं करते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि, कांग्रेस 2014 और 2019 से भी ज्यादा कम प्रदर्शन इस बार करेगी।

वहीं मुकेश सहनी के पीएम मोदी को लेकर दिए गए विवादित बायन का पलटवार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि, "इससे ज्यादा अशोभनीय और अमर्यादित बयान और कुछ नहीं हो सकता है। इससे ज्यादा गलत चीज नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने भारत के सर को ऊंचा किया और आपका उनसे राजनीतिक बैर हो सकता है, लेकिन आप उन पर आपत्ति टिप्पणी करें यह बिल्कुल गलत है। इससे इसकी मानसिकता बिल्कुल झलकती है। 

वहीं जब चिराग से पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि मोदी युग का अंत हो गया है और एनडीए चुनाव हार रही है तो उन्होंने कहा कि पिछली बार एक सीट नहीं जीत पाए थे। इस बार खाता भी नहीं खुलेगा और 2020 का चुनाव इन्हें भूलना नहीं चाहिए। हम लोग अगर एक साथ चुनाव लड़े होते तो आज इनका घमंड टूट गया होता।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट 

Suggested News