बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी का बड़ा बयान, संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस

राहुल गांधी का बड़ा बयान, संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने से संबंधित नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी।

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह विधेयक संसद में पेश होने के लिये तैयार है। इस विधेयक का पूर्वोत्तर राज्यों में भी पुरजोर विरोध हो रहा है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को विधेयक के मसौदे को मंजूरी भी दे चुका है।

राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश में किसी के साथ किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ है। लिहाजा, जो भी किसी भारतीय के साथ भेदभाव करता है, हम उसके खिलाफ हैं। यही हमारा मानना है। हमारा मानना है कि भारत सभी समुदायों, धर्मों और संस्कृतियों के लिये है।
     
 कई विपक्षी दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह विधेयक सांप्रदायिक और विभाजनकारी है। कांग्रेस ने प्रस्तावित विधेयक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है। हांलाकि शिवसेना ने इस विधेयक का समर्थन करने का फैसला लिया है।


Suggested News