बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस बिहार में करेगी शक्ति प्रदर्शन, इस जिला में राहुल करेंगे रैली, पार्टी ने किया सीएम नीतीश से कार्यक्रम में शिरकत करने का आग्रह

कांग्रेस बिहार में करेगी शक्ति प्रदर्शन, इस जिला में राहुल करेंगे रैली, पार्टी ने किया सीएम नीतीश से कार्यक्रम में  शिरकत करने का आग्रह

PATAN: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हैं। इस दौरान वह बिहार भी आएंगे। वहीं बिहार के पूर्णिया में राहुल गांधी की बड़ी रैली आयोजित होगी। वहीं राहुल गांधी की इस रैली में शामिल होने के लिए बिहार कांग्रेस की ओर से सीएम नीतीश कुमार से आग्रह किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बीते दिन इसको लेकर सीएम से मुलाकात की है।

27 या 28 होगी रैली

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्हें पूर्णिया में होने वाली रैली में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है। अखिलेश सिंह ने बताया कि पूर्णिया में राहुल गांधी की बड़ी सभा होगी। इस सभा का आयोजन 27 या 28 जनवरी को होगी। बीते 14 जनवरी से राहुल गांधी 'न्याय का हक मिलने तक' के नारे के साथ मणिपुर से रवाना हुए है। मणिपुर के थोबल से उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु किया है। इसमें देश भर के कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। 

बिहार के कई जिलों से गुजरेगी न्याय यात्रा

राहुल गांधी 67 दिन में 6700 किमी की यात्रा करेंगे। यात्रा में देश पूर्वोत्तर राज्यों से पूर्वी राज्यों और मध्य भारत होते हुए पश्चिम भारत के मुंबई में इसकी समाप्ति होगी। यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा बिहार में भी कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी करीब 6 हजार किलोमीटर का सफर करेंगे। ये यात्रा दो महीने तक चलने वाली है।

सीएम से शामिल होने का निवेदन

बिहार के किशंगज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहित 7 जिलों में 425 किमी यात्रा होगी। राहुल गांधी इस दौरान एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं इसी कड़ी में राहुल गांधी पूर्णिया में भी बड़ी सभा का आयोजन करेंगे। इस सभा में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार को निमंत्रण दिया गया है।

Suggested News