बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष बोले-अयोध्या में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा मंदिर और लखनऊ में बड़ी मस्जिद

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष बोले-अयोध्या में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा मंदिर और लखनऊ में बड़ी मस्जिद

AYODHYA : 2019 लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे को लगभग सुलझा लिया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2019 लोकसभा चुनावों से पहले शुरु हो जाएगा। डॉ. वेदांती ने कहा कि अयोध्या में विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बनेगा और लखनऊ में विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद। वेदांति ने कहा कि हम समझौते के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं और जल्द ही बड़ा फैसला लिया जाएगा।

 रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाएगा, जिसके बाद मंदिर निर्माण शुरु होगा। डॉ. रामविलास वेदांती ने ये भी कहा कि लखनऊ में बनने वाली सबसे बड़ी मस्जिद किसी लुटेरे के नाम पर नहीं होगी, बल्कि वह अल्लाह और इस्लाम के नाम पर बनेगी।

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। इस मुद्दे पर हिंदू-मुसलमानों में आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए कई धर्मगुरु पहले भी पहल कर चुके हैं। हालांकि अभी तक दोनों समुदायों के बीच इस मुद्दे पर किसी भी तरह का आपसी समझौता नहीं हो पाया है।


Suggested News