बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के चहेते विधायक के विवादित बोल से मचा बवाल, गोपाल मंडल ने कहा-"कौन है खड़गे- फरगे हम नहीं जानते"...

सीएम नीतीश के चहेते विधायक के विवादित बोल से मचा बवाल, गोपाल मंडल ने कहा-"कौन है खड़गे- फरगे हम नहीं जानते"...

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश के चहेते और बड़बोले MLA गोपाल मंडल एक बार फिर अपने बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, गोपाल मंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सुनते ही भड़क गए और कहा कि, हम नहीं जानते की यह खड़गे-फरगे कौन हैं। मालूम हो कि 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की चौथी और अहम बैठक की गई। हालांकि इस बैठक का भी कोई परिमाण नहीं निकला। लेकिन इस बैठक में पीएम उम्मीदवार के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया। जिसके बाद जदयू नेता खासा नाराज दिख रहे हैं। दरअसल, जदयू के सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को उम्मीद था कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में अहम पद दिया जाएगा। लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे करके उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

वहीं बैठक के बाद जदयू के नेता तरह-तरह के बयान देकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू सांसद सुनील सिंह पिंटू ने कहा था कि, कांग्रेस अपना अड़ियल रवैया अपना कर सीएम नीतीश के मेहनत पर पानी फेर रही है। साथ ही मंत्री मदन सहनी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के बगैर इंडिया एलाइंस का कोई अस्तित्व नहीं है। वहीं अब सीएम के चहेते एमएलए ने एक बार फिर उटपटांग बयान दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया अलायंस का कन्वीनर और पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किए जाने  पर गोपाल मंडल ने कहा कि पूरा देश नीतीश कुमार को जानता है। किसी खड़गे-फड़गे को नहीं। 

मीडियाकर्मियों के एक सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि, "पब्लिक खड़गे फरगे का नाम भी नहीं जानती है।  अभी आप उनका नाम बोले हैं तो हम सुने हैं। मुझे तो पता भी नहीं था कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आप बोले तो मैं जान गया। उनको कुछ मुख्य लोग जानते होंगे। लेकिन आम पब्लिक सिर्फ नीतीश कुमार को जानती है।

साथ ही गोपाल मंडल ने दावा किया कि नीतीश कुमार ही प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि सब कोई नीतीश कुमार को जानता है"। गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि बीजेपी को समाप्त करने के लिए नीतीश कुमार जरूरी हैं। जब तक बीजेपी के विरोध में नीतीश कुमार को नहीं चुना जाएगा तब तक तक नहीं हराया जा सकता है क्योंकि नीतीश कुमार को हिंदुस्तान जानता है जबकि खड़गे को आम जनता पहचानती भी नहीं है। वहीं गोपाल मंडल के इस बयान पर कांग्रेस भी भड़की हुई है। कांग्रेस ने गोपाल मंडल पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

Suggested News