बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के स्पीकर पर डिप्टी स्पीकर का विवादित बयान, बोले- 'पागल कुत्ता काट लेगा तो अपना इलाज करवाऊंगा, न कि पागल कुत्ता को काटूंगा'

बिहार के स्पीकर पर डिप्टी स्पीकर का विवादित बयान, बोले- 'पागल कुत्ता काट लेगा तो अपना इलाज करवाऊंगा, न कि पागल कुत्ता को काटूंगा'

पटना. बिहार में विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर स्पीकर और डिप्टी स्पीकर आमने सामने हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी इस्तीफे के पक्ष और विपक्ष में अपनी-अपनी दलीले दे रहे हैं। विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। इस बीच उन पर बयान देते-देते उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी स्पीकर विजय सिन्हा पर विवादित बोल गये। उन्होंने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे यदि पागल कुत्ता काट लेगा, तो मैं पागल कुत्ता को नहीं न काट सकते हैं। अपना इलाज ही न कराएंगे।'

दरअसल इस्तीफे विवाद को लेकर मीडिया ने विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी से पूछा कि यदि वे अपना इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सत्र में उन्हें जाने से रोका जाएगा। इस पर जवाब देते हुए महेश्वर हजारी विवादित बयान दे डेले। उन्होंने कहा कि, 'मुझे यदि पागल कुत्ता काट लेगा, तो मैं पागल कुत्ता को नहीं न काट सकते हैं। अपना इलाज ही न कराएंगे।' महेश्वर हजारी ने कहा है कि ये जोर जबरदस्ती है। विधानसभा का अध्यक्ष वही होते हैं, जिनके पास बहुमत होता है। इनके पास बहुमत हैं ही नहीं फिर भी पद के लिए अड़ हुए हैं। ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

विजय कुमार सिन्हा भाजपा से विधायक हैं और 2020 में एनडीए सरकार में बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बने, लेकिन एनडीए सरकार पूरा कार्यकाल नहीं कर पाई। दो साल बाद ही सरकार गिर गई। नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए। इसके बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई। ऐसे में स्पीकर विजय सिन्हा को अपना पद छोड़ना पड़ेगा। सत्ताधारी दल के ही कोई विधायक स्पीकर बनेंगे। हालांकि उन्होंने फिलहाल इस्तीफे से इनकार कर दिया है।

इस बीच मंगलवार को विजय सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि वे विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया और इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। वहीं कल विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। इसमें इस्तीफे को लेकर हंगामा हो सकता है।

Suggested News