बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोरोना बेलगाम, एक दिन में रिकॉर्ड 301 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप

बिहार में कोरोना बेलगाम, एक दिन में रिकॉर्ड 301 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप

पटना:  बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे ही सही पर बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को राज्य में रिकॉर्ड 301 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 8979 हो गई है। इससे पहले बिहार में 11 जून और 17 जून को 250-250 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। आज 301 मरीजों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह बिहार के लिए सर्वाधिक संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल संक्रमितों में से 6930 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के 1992 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बिहार में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट लगभग 76 प्रतिशत है। वहीं इस महामारी के चलते आज दो लोगों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में अबतक कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 58 हो गई है।

बिहार में अबतक 1 लाख 98 हजार 385 सैंपल की कोरोना जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 8742 सैंपल की कोरोना जांच की गई। कोरोना की जांच राज्य के सभी 38 जिलों में बनाए गए 47 जांच केंद्रों में की जा रही है।

शनिवार सुबह जारी हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में सर्वाधिक 18 हजार 552 नए मामले सामने आने के बाद भारत में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 15 हजार 685 तक पहुंच गई है। इस समय देश में कोरना के 1 लाख 97 हजार 387 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं अबतक 2 लाख 95 हजार 880 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित चौथा देश है।

Suggested News