30 सांसदों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मानसून सत्र में हो सकती है एक हफ्ते की कटौती

N4N DESK : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। 30 सांसदों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संसद के मानसून सत्र में कटौती की जा सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूत्रों के अनुसारलोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल ज्यादातर पार्टियों के नेताओं ने सत्र को निर्धारित समय से पहले खत्म करने की पैरवी की। जिसके बाद 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले मानसून सत्र में एक 7 दिनों की कटौती किये जाने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि मानसूत्र सत्र के शुरुआत के पहले दिन ही लोकसभा और राज्य सभा के कई सदस्य कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं कई की रिपोर्ट आनी बाकी थी। रिपोर्ट आने के बाद अब कोरोना पॉजिटिव लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की संख्या 30 हो गई है।
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, समेत कम से कम सात केंद्रीय मंत्री अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।