बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्टाचारी कर रहे विजय सिन्हा का नाम खराब... जो परियोजना थी नेता प्रतिपक्ष की उपलब्धि उसी में उजागर हुई अनियमितता

भ्रष्टाचारी कर रहे विजय सिन्हा का नाम खराब... जो परियोजना थी नेता प्रतिपक्ष की उपलब्धि उसी में उजागर हुई अनियमितता

LAKHISARAI : नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा अक्सर नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगाते हैं। लेकिन, विजय सिन्हा के अपने निर्वाचन क्षेत्र लखीसराय में ही ऐसी अनियमितता की शिकायत आई है। वह भी उस परियोजना में जिसका कार्यान्वयन ही विजय सिन्हा की पहल पर हुआ। नतीजा है कि स्थानीय लोग अब सवाल कर रहे हैं कि विधायक जी (विजय सिन्हा) कब यहां के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आवाज उठाएंगे। जो योजना उनके लिए उपलब्धियों का ताज था वही अब जंजाल न बन जाए इसे लेकर लोगों की चिंता है। पूरा मामला लखीसराय के बड़हिया में निर्माणाधीन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है। 

दरअसल, बिहार मेडिकल सर्विस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बड़हिया नगर परिषद स्थित पुराने रेफ़रल अस्पताल परिसर में लगभग सवा सात करोड़ रुपये की लागत से 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य हो रहा है। यह योजना विजय सिन्हा की पहल से ही साकार हो रहा है। विजय सिन्हा द्वारा बड़हिया को यह योजना एक बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। 

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि निर्माण कर रहे संवेदक द्वारा जमकर धांधली की जा रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य सही मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हो रहा है. इससे विजय सिन्हा का नाम खराब हो रहा है। 

सीएचसी निर्माण में हो रही गड़बड़ी

यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इन दिनों संवेदक के द्वारा नींव का कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ता मनोरंजन कुमार कि मानें तो भवन की मजबूती के लिए नींव का कार्य मजबूत होना अहम होता है। लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा नींव तैयार करने में ही धांधली की जा रही है। मानक के विपरीत जाल बांधकर उसमें नींव डालने का प्रयास शुरु हो चुका है। नींव के लिए जो सरिया का जाल बिछाया गया है उसमें एक सरिया से दूसरे सरिया की दूरी लगभग 1 फिट दी जा रही है। वहीं बालू की मात्रा गिट्टी की अपेक्षा ज्यादा एवं सीमेंट की मात्रा कम दी जा रही है।साथ ही बिना वाईवरेटर मशीन के ढलाई की जा रही है। मनोरंजन कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य मे इस ओर अधिकारी के ध्यान नहीं देने के कारण ठेकेदार द्वारा जमकर धांधली की जा रही है। 

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता  गोपाल कुमार ने आरोप  लगाया है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में अनियमितता कर रहा है। निर्माण कार्य के लिए जो नींव डाली गई है वो भी सरकारी नियमानुसार नहीं डाली गई है। ऐसे दर्जनों लोगों ने निर्माण गुणवत्ता की शिकायत करते हुए विधायक विजय कुमार सिन्हा से अपील की कि वे यहां के भ्रष्टाचार को रोकने पर ध्यान दें। पूरे राज्य की समस्याओं को उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष अपने निर्वाचन क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने की पहल करें।

Suggested News