बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में चारों नगर निकायों की गिनती खत्म, बौने नजर आये कई राजनैतिक धुरंधर

शेखपुरा में चारों नगर निकायों की गिनती खत्म, बौने नजर आये कई राजनैतिक धुरंधर

SHEKHPURA : शेखपुरा जिला में भारी गहमागहमी के बीच के चारों नगर निकाय के मतों की गिनती शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई। सुबह से ही उम्मीदवार के समर्थक शेखपुरा के डायट भवन अपने प्रत्याशियों के मतों की गिनती को लेकर पहुंचने लगे। जहां जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। सबसे पहले चेवाड़ा नगर पंचायत के मतों के रिजल्ट आया। जहां से लड्डू यादव (पहलवान) को1437 मत मिला। उन्होंने सुरेश केवट को 8 मतों से पराजित किया और मुख्य पार्षद विजयी घोषित हुए। 


वहीँ शेखोपुरसराय नगर पंचायत से रोहित मांझी मुख्य पार्षद के पद पर विजयी हुए और 3984 मत प्राप्त किए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी साधु मांझी को 3693 मत मिला। इसी तरह नगर परिषद बरबीघा से सोनू कुमार को 7872 मत प्राप्त हुआ। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुबोध कुमार को 6979 मत प्राप्त हुए। इस तरह सोनू कुमार मुख्य पार्षद पद पर विजयी हुए। 

जबकि शेखपुरा नगर परिषद से मुख्य पार्षद के तौर पर रश्मि कुमारी 1949 मतों से विजयी हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नुनुवती देवी को हराया। जबकि शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में उप मुख्य पार्षद के पद पर सोनी देवी अपनी जीत हासिल करने में सफलता पाई। जबकि शेखोपुर सराय नगर पंचायत में किंग मेकर के तौर पर भाषों सिंह का पलड़ा भारी रहा और उनके समर्थित सभी उम्मीदवार विजयी हुए। जबकि कई और प्रतिष्ठित लोगों का राजनीतिक दाव पेच काम नही आ सका।

इसी तरह बरबीघा नगर परिषद में भी दो माननीय के बीच हुए घमासान में अपने प्रतिद्वंदी को पटकनी देते हुए किंग मेकर के तौर पर रौशन सिंह ने एक बार फिर अपने कारनामों से अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित कर दिया और उन्हें मुंह की खानी पड़ी। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वियों की पहुंच काफी ऊपर तक बताई गई। फिर भी रोशन सिंह के आगे उनकी एक नहीं चली। जबकि शेखपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद में भी कमोबेश यही स्थिति रही। यहां भी राजनीति के धुरंधर का एक नहीं चला और यहां एक शिक्षक का जादू चल गया और मुख्य पार्षद के तौर पर विजय कुमार की पत्नी रश्मि कुमारी की विजयी हुई। जबकि उनके सामने कई राजनीतिक धुरंधर नजर बौने आए।

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News