बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धोबी समाज पर आधारित देश का पहला पुस्तक तैयार, 'रजक समाज: राम राज्य से लोकतंत्र तक' का दिल्ली में होगा विमोचन

धोबी समाज पर आधारित देश का पहला पुस्तक तैयार, 'रजक समाज: राम राज्य से लोकतंत्र तक' का दिल्ली में होगा विमोचन

DELHI : धोबी समाज पर आधारित देश का पहला पुस्तक 'रजक समाज: राम राज्य से लोकतंत्र तक' की लेखनी का काम पूरा हो चुका है। धोबी समाज के आतीत, रीति रिवाजों जानी मानी शख्सियतों और वर्तमान दौर में इस समुदाय के समक्ष व्याप्त चुनौतियों के बारे में यह पुस्तक जानकारी देती है‌। 

मूल रुप से बिहार के नालंदा के रहने वाले लेखक अजय रजक ने IIT वाराणसी से एमटेक और नाल्सार यूनिवर्सिटी हैदराबाद से एडीआर कॉन्ट्रैक्ट मैनजमेंट में पीजी डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है। उन्होंने इस किताब के माध्यम से रजक (धोबी) समाज के इतिहास और मौजूदा समय में इस समुदाय के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के ऊपर वर्षों के शोध के बाद लिखा है।

दरअसल अजय रजक खुद भी इसी समाज से आते हैं, उन्होंने इस किताब के बारे में संक्षेप में बताते हुए कहा है कि देश की कुल आबादी में लगभग 7 करोड़ की हिस्सेदारी धोबी समाज की है। देश की आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी इस समाज का समुचित विकास नहीं हो पाया है। जिसका एक प्रमुख कारण समाज में लीडर शिप का अभाव रहा है। समाज में कई बड़े संत, समाजसेवी  और देशभक्त हुए हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन काल समाज सेवा में लगा दिया है लेकिन शिक्षा और गरीबी के कारण हमारी नई पीढ़ी ने उन्हें भूला दिया है। वो आज भी इतिहास के पन्नों से गायब हैं। ऐसी बहुत सी बातों को तथ्यों के साथ इस किताब में विस्तार से चर्चा किया गया है। 

किताब का शीर्षक रजक समाज: 'राम राज्य से लोकतंत्र तक' ये बताने के लिए काफी है की रजक समाज हर काल खंड में देश के लिए अपना योगदान देता रहा है। पुस्तक में रजक समाज का राम राज्य से अभी तक के इतिहास को लिखा गया है, साथ ही समाज के उत्थान से जुड़े मुद्दे पर एक विस्तृत चर्चा की गई है। किताब का विमोचन 12 मई को दिल्ली के कन्सटइट्यूसन क्लब में किया जाएगा। शुरुआत में इस पुस्तक को पाठक ऑनलाइन माध्यमों से खरीद पाएंगे धीरे-धीरे किताब  की दुकानों में भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

Suggested News