बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : परिवार की बंदिशों से घर से भागा प्रेमी जोड़ा, भाजपा विधायक ने मस्जिद में कराया निकाह

BIHAR NEWS : परिवार की बंदिशों से घर से भागा प्रेमी जोड़ा, भाजपा विधायक ने मस्जिद में कराया निकाह

BETTIAH : बेतिया में घर से फरार हुए प्रेमी युगल के निकाह करने का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। प्रेमी युगल का निकाह उस समय सुर्खियों में आया। जब स्थानीय भाजपा विधायक ने दोनों का निकाह मस्जिद में करवा दिया। स्थानीय विधायक की पहल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये दिलचस्प वाकया जिले के योगापट्टी प्रखंड के दरवालिया पंचायत के चोरही गांव का बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव की रहने वाली लड़की शाहबुन खातून को नरकटियागंज प्रखंड के पंचमवा गांव के रहने वाले मुस्तफा अंसारी से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन इस बीच दोनों के मिलने-जुलने पर परिवार की बंदिशें लगने लगीं। जिससे नाराज होकर प्रेमी-युगल ने घर से भागने का फैसला कर लिया। 

इधर लड़की के गांव वालों को इसकी भनक लगने पर गांव में इसकी पंचायत बैठाई गई। गांव के लोगों ने दोनों का निकाह कराने का फैसला किया। जिसकी ख़बर लड़के के घरवालों को दी गई। आमतौर पर ऐसे मामलों में लड़की पक्ष इस तरह की शादी को लेकर तैयार नहीं होता है। लेकिन इसके उलट इस मामले में लड़का पक्ष हीं शादी को लेकर तैयार नहीं हो पाया। जिसके बाद लड़की पक्ष और गांव वालों ने मिलकर स्थानीय लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी से मदद मांगी। लड़की पक्ष के साथ प्रेमी-युगल और गांव वालों के मांग पर भाजपा विधायक ने निकाह कराने का फैसला किया। जिसके बाद गांव के हीं मस्जिद में काजी ने प्रेमी-युगल का निकाह पढ़वाया। इस पूरे निकाह के दौरान  मस्जिद में विधायक भी मौजूद रहे।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News