बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह और पूर्व विधायक संजय यादव को कोर्ट ने किया बरी, जानिए क्या है पूरा मामला

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह और पूर्व विधायक संजय यादव को कोर्ट ने किया बरी, जानिए क्या है पूरा मामला

SASARAM : आज सासाराम में एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राजद नेता डॉ. कांति सिंह और काराकाट के पूर्व विधायक संजय यादव को आचार संगीता के एक पुराने मामले में बरी कर दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट के द्वारा आज यह फैसला सुनाया गया।


बता दें कि वर्ष 2009 में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने का एक मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में 5 लोगों को आरोपित किया गया था। जिसमें एक व्यक्ति विजय यादव की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जबकि 4 आरोपियों को आज कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया। 

डॉ. कांति सिंह ने बताया कि उन्हें पहले से ही न्यायालय पर भरोसा था। उस वक्त के प्रशासन ने बेवजह उनको तथा अन्य कार्यकर्ताओं को चुनावी रंजिश में फंसा दिया था।

उन्होंने कहा की आज दूध का दूध पानी का पानी हो गया और न्यायालय ने उन्हें बाइज्जत बरी किया है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का धन्यवाद दिए। वही पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि पहले से ही न्यायालय पर उनका भरोसा रहा है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News