बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में भाकपा माले के नागरिक मार्च में शामिल हुए दीपांकर भट्टाचार्य, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

बेतिया में भाकपा माले के नागरिक मार्च में शामिल हुए दीपांकर भट्टाचार्य, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

BETTIAH : बेतिया में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में नागरिक मार्च निकाला गया। इस मौके पर गाजा फिलिस्तीन पर हमला बंद करो के नारे लगाये गए। बता दें बेतिया जिला मुख्यालय से नागरिक मार्च निकला, जो शहर में भ्रमण करते हुए बापू सभागार पहुंचा। नागरिक मार्च में भाकपा माले के आधा दर्जन विधायकों के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

मार्च के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने इजरायल युद्ध को लेकर अमेरिका को दोषी बताया। वही कहा की भारत सरकार ने शांति के पक्ष में काम नहीं किया। हम सरकार से कहना चाहते है की भारत सरकार इजरायल को युद्ध रोकने की बात साफ साफ शब्दों में करें। वहां युद्ध में लोग मारे जा रहें है उसे रोकना होगा। साथ ही भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव ने बेतिया के महाराजा स्टेडियम मे बने बापू प्रेक्षागृह के सभागार मे केन्द्रीय गृह मंत्री के एक महीना में दूसरी बार बिहार दौरा को लेकर तंज कसा है। 

उन्होंने कहा की कायदे से अभी पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है। अमित शाह को वहाँ होना चाहिए। लेकिन कभी वह उत्तर बिहार तो कभी वह सीमांचल का दौरा कर रहें है। बिहार को भड़काना चाहते है। लेकिन यहाँ की जनता सजग है। पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है। वहां इडी और सीबीआई को लगा दिए है। सात महीना से मणिपुर जल रहा है वहां नहीं जा रहें है। सिर्फ रैलियों में व्यस्त है। सरकार इन लोगों से नहीं चल रहा है। 

वहीँ उन्होने बिहार में सीट बंटवारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेतिया में नागरिक मार्च के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। तीन तारीख को फैसला आने वाला है। उसके बाद बिहार में सीट बंटवारा किया जायेगा। पांचो राज्यों में कांग्रेस बहुत मजबूत है और अभी काफ़ी व्यस्त है। बिहार में सीट बंटवारा को लेकर इण्डिया गठबंधन में कोई परेशानी नहीं है। इण्डिया गठबंधन सिर्फ बिहार ही नहीं पुरे देश में मजबूती से आगे बढ़ेगी। पांच राज्यों में भाजपा बुरी तरह से हारने वाली है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News