बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंटर छात्रा के लिए दीवानगी : प्रेम का रिश्ता नहीं किया स्वीकार तो सनकी आशिक ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या

इंटर छात्रा के लिए दीवानगी : प्रेम का रिश्ता नहीं किया स्वीकार तो सनकी आशिक ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या

SITAMADHI : सीतामढ़ी में पांच दिन पहले हुए इंटर की छात्रा ज्योति कुमारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार छात्रा की हत्या एकतरफा प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। जिसमें छात्रा के मकान मालिक का भतीजे को मुख्य आरोपी बताया गया है। 

पुलिस के अनुसार कौलाशपुरी में छात्रा की हत्या केवल इसलिए की गई क्यों कि उसने एक सनकी का प्यार कबूल करने से इनकार कर दिया था। छात्रा ने साफ तौर पर मना कर दिया था। इसी खुन्नस में सनकी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पकड़े गये हत्यारोपित की पहचान कैलाशपुरी निवासी हर्ष कुमार उर्फ अभिषेक कुमार और ओम कुमार के रुप में की गई है। इसकी जानकारी डुमरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जनमेजय राय ने दी है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर की रात सोये अवस्था में इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों द्वारा भी डर से घटना के कारणों की जानकारी नही दी जा रही थी। बाद में परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद बताया गया कि उनकी पुत्री के पीछे मकान मालिक का भतीजा हर्ष और उसके बड़ा भाई बिक्की लगा हुआ था।

कबूल किया हत्या करने की बात

इसके बाद मकान मालिक के भतीजा हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान हर्ष ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल लोगों का नाम का खुलासा किया है। इसे बाद हर्ष की निशानदेही पर कैलाशपुरी से ओम को गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्याकांड को अंजाम देने वाला हर्ष का बड़ा भाई बिक्की और उसका एक दोस्त घटना के बाद से हथियार लेकर फरार है। 

आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

बिक्की और उसका साथी पूर्व से अपराधिक प्रवृति के है। पूर्व में भी जेल जा चुके है। आर्म्स एक्ट में जेल में बंद बिक्की का साथी कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। थानेदार ने बताया कि आरोपी हर्ष ने अपना गुनाह करते हुए कहा कि उनके चाचा के मकान में छेदी लाल साह अपने परिवार के पांच-छह वर्षों से रह रहे थे। अपनी दादी को खाना देने के लिए हर्ष और बिक्की का भी चाचा के घर सुबह-शाम आना-जाना रहता था। इसी दौरान छात्रा को प्रपोज किया। 

बता दे कि घटना एक अक्टूबर की है। जब छात्रा अपने कमरे में सोई थी। बगल में उसके दो भाई नीरज कुमार और धीरज कुमार के साथ ही उसके दादा रामनंदन साह भी सोए थे। रात्रि के करीब 11:30 बजे अज्ञात अपराधी ने खिड़की से छात्रा को गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम ज्योति कुमारी था। वह इंटर में पढ़ती थी।

Suggested News