बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना सिटी में नहीं थम रहा अपराध, देर रात अपराधियों दो युवकों को मारी गोली, लोगों में मचा हड़कंप

पटना सिटी में नहीं थम रहा अपराध, देर रात अपराधियों दो युवकों को मारी गोली, लोगों में मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना का पटनासिटी ऐसा जगह बन गया है, जहांं लोग सुरक्षित नही है।आये दिन लगातार राजधानी पटनासिटी  में आपराधिक वारदात होती रहती है। कभी डकैती  तो कभी चोरी तो कभी अपहरण ना जाने ऐसी अपराध की कई लम्बी फेहरिस्त है जिसे अपराधी अंजाम देते रहते हैं।ऐसा ही एक अपराध का ताजा मामला आया है पटनासिटी से जहाँ बीती रात दो व्यक्तियों को गोली मार दी गयी है जिन्हें इलाज़ हेतू अस्पताल भेजा गया है।

मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के बाग  कालू खाँ की है जहाँ अतिव्यस्तम जगह में दो बाइक पर सवार हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमे दो व्यक्तियों को गोली लग गयी है जिसके बाद बहा के लोगो ने उनदोनो को तत्काल अस्पताल ले गए जहां उन दोनों का इलाज़ किया जा रहा है।फिलहाल दोनो युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

वहीं घटना की सूचना के बाद मौकाए वारदात पर पुलिस पहुँच मामले की छानबीन में लग गयी है। थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि दो बाइक पर सवार कुछ लोग आए थे जिन्होंने गोली चलाई है। जिसके बाद एक युवक को जांघ में गोली लगी है और दूसरे युवक को ठेहुना में गोली छूते हुए निकल गयी है।फिलहाल बो कौन लोग थे जिसका पता लगाया जा रहा है।

Suggested News