बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: भूमि विवाद में वृद्ध को मारी गोली, गंभीर रूप से हुआ घायल

CRIME NEWS: भूमि विवाद में वृद्ध को मारी गोली, गंभीर रूप से हुआ घायल

भागलपुर: जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के छोटी कट्टपुलवा के पास शनिवार को जमीन विवाद में गोली चलने से एक वृद्ध घायल हो गया। खबर के अनुसार परिजनों ने बताया कि छोटी कट्टपुलवा के समीप दो बीघा जमीन की नापी की जा रही थी। 

इस दौरान गांव के ही युवक विनोदी यादव, पिंकु यादव, विवेक यादव, पीयूष यादव ने सदानंद यादव पिता स्व. मोती यादव दो गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गये। पूर्व में भी जमीन विवाद में घायल वृद्ध के पुत्र रुपेश यादव की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। 

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हालचाल लेकर ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा। इधर वृद्ध की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Suggested News