बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: भारी पड़ा दोस्ताना, बक्सर में 'गे प्रेम' के कारण हंगामा, आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो से हुआ बवाल, कई राउंड चली गोलियां, एक घायल

CRIME NEWS: भारी पड़ा दोस्ताना, बक्सर में 'गे प्रेम' के कारण हंगामा, आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो से हुआ बवाल, कई राउंड चली गोलियां, एक घायल

बक्सर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेय पट्टी इलाके में सोमवार देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग से एक व्यक्ति घायल हो गया, घटना का कारण एक युवक से गे प्रेम बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली खबर के अनुसार गुजरी रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गयी, जो धीरे-धीरे खूनी रूप में बदल गयी और गोलियां चलने लगी। जानकारी के अनुसार मामले में तह में लड़कों के आपत्तिजनक रिश्ते का भी है। इसकी टिका-टिप्पणी करने पर ही लड़के आपस में उलझ गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार पांडेय पट्टी निवासी राम अवधेश सिंह ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वह अपने साथ अपने रिश्तेदार के लड़के विकास सिंह को अपने घर रख कर पढ़ाते हैं। विकास की दोस्ती पड़ोस में ही रहने वाले अशोक यादव के पुत्र अभिषेक से हो गयी थी।

मामले में राम अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि अभिषेक का चाल-चलन ठीक नहीं है। वह लड़कियों की तरह व्यवहार करता है। विकास के साथ उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिली हैं। उन्होंने विकास को अभिषेक से दूर रहने की सलाह दी और उसे उसके पिता के यहां दिल्ली भेजने के लिए सोमवार का रिजर्वेशन भी करा दिया, लेकिन साथियों के बहकावे में आकर विकास ने ट्रेन नहीं पकड़ी और कहीं दूसरी जगह चला गया। इसी दौरान सोमवार की रात राम अवधेश के पुत्र जयप्रकाश उर्फ गोलू सिंह और नई बाजार निवासी उसके दोस्त अशोक यादव के पुत्र अभिषेक, रोहित और अनिकेत से पड़ोस में रहने वाले निहाल से बहस हो गई। बहस मारपीट में बदल गई। इसी बीच अभिषेक और उनके भाइयों ने गोली चला दी, जो निहाल को जा लगी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंच गई। सदर एसडीपीओ गोरख राम, नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार तथा मुफस्सिल आउटपोस्ट के प्रभारी बिगाऊ राम घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि पुलिस बल ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल युवक को जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोलंबर स्थित विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच हो रही है।

Suggested News